रायगढ़

मंदिर के पास गिरी आकाशीय बिजली, 2 महिला, ,एक ग्रामीण की मौत, गांव में मची अफरा तफरी

रायगढ़

जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केसला गांव में शुक्रवार की शाम आकाशीय कहर से एक ग्रामीण सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतनपुर (केशला) तालाब के पास शिव मंदिर पर शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली गाज से 3 व्यक्तियों की मौत की सूचना डीएसपी (प्रशिक्षु) सौरभ उइके, थाना प्रभारी लैलूंगा को प्राप्त हुआ। शीघ्र थाना प्रभारी लैलूंगा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्यवाही पश्चात मृतक सुखीराम बंजारा पिता शंकर बंजारा उम्र 34 साल निवासी केशला ,श्रीमती कमला सारथी पति रोहित सारथी उम्र 30 वर्ष निवासी केशला (रतनपुर), खुलासो सारथी पति एतवार सारथी उम्र 60 वर्ष निवासी गांधीनगर लैलूंगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ, जांच में तेज बारिश, आकाशीय बिजली की चमक दौरान तीनों मंदिर के पास रुकने की जानकारी प्राप्त हुई है।

See also  छह साल के मासूम को कुएं में डुबाकर पिता ने ही मार डाला, छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ की घटना

Related Articles

Leave a Reply