जांजगीर चांपा

मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरी किए गए मोटरसाइकिल किया बरामद

जिला सक्ती के तहसील कार्यालय के सामने रखे मोटरसाइकिल की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके पास से चोरी के मोटर साइकिल को भी किया है। आरोपी शिवचरण मंहत के खिलाफ धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मिली जानकारी अनुसार सक्ति थाने में सिग्नसरा के रहने वाले आवेदक चंद्रभान महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराया था की वह 1 अप्रैल को अपनी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 11 ch0910 में तहसील कार्यालय ड्यूटी में आया हुआ था और मोटर साइकिल को गेट के पास खड़ा किया हुआ था। ड्यूटी खत्म कर शाम करीबन 4 बजे देखत तो उक्त स्थान पर मोटरसाइकिल खड़ी नहीं थी आसपास पतासाझी की मगर कुछ पता नहीं चला था। सक्ती थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। और जांच पड़ताल की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी के मोटर साइकिल में घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने घेरा बंदी करते हुए चोर को पकड़ा। उसे पूछताछ की गई इस दौरान तहसील कार्यालय के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करना बताया गया। आरोपी शिवचरण महंत उम्र 25 साल निवासी अंजोरी पाली थाना खरसिया जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

Related Articles

Leave a Reply