Advertisement
जांजगीर चांपा

आर्थिक सर्वे करने गए प्रगणक को घर में बंधक बना कर 3 लोगो ने की मारपीट चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज,महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप.

जांजगीर चाम्पा
जिला के चाम्पा थाना क्षेत्र के कुरदा गाँव ने आर्थिक सर्वे कर रहे शिक्षक पर लगे कर्मचारी को बंधक बना कर जान लेवा हमला करने का मामला सामने आया है,वही कुरदा की महिला ने प्रगणक के ऊपर घर मे अकेला पा कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है,,इस मामले में चाम्पा पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर लिया है वही महिला की शिकायत पर प्रगणक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है।

चाम्पा थाना में कुरदा गाँव में आर्थिक जन गणना कर रहे शिक्षक पर हमला करने का मामला सामने आया है,घटना की सूचना बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपी के घर पहुंच कर घायल कर्मचारी को मुक्त कराया और चाम्पा पुलिस को घटना की सूचना दी और उपचार के लिए बिसाहू दास महंत अस्पताल चाम्पा में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायल शिक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया गया है,इस मामले में चाम्पा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने प्रगणक के खिलाफ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप..

वही कुरदा गाँव की महिला ने प्रगणक सुधेशवर मरकाम के खिलाफ चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने बताया की वह घर में अकेली थी। अकेले होने का फायदा उठाते हुए छेड़खानी का आरोप लगाया है,छेड़खानी करने का विरोध किया। तभी पीड़िता का पति घर आने के बाद मारपीट करने की बता को स्वीकार किया। पीड़िता ने चाम्पा थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।


थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने कहा.. कुरदा गाँव में प्रगणक के ऊपर हुए हमाल के मामले में 3 लोगो के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया है, वही महिला की शिकायत पर प्रगणक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है,,, और विवेचना शुरू कर दी है,,

Related Articles

Leave a Reply