छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि : डोंगरगढ़ जाने श्रद्धालुओं को हर 3 घंटे में मिलेगी ट्रेन, दर्जनभर एक्सप्रेस का ठहराव

रायपुर। चैत्र नवरात्रि का पर्व 30 मार्च से शुरू होने वाला है। हर साल नवरात्रि में बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन करने डोंगरगढ़ और रतनपुर जाते हैं। ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ाने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने डोंगरगढ़ में ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा दिया है। इस बार डोंगरगढ़ में नौ दिनों तक प्रतिदिन दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिनभर में रहेगा, जो पिछले साल से अधिक है। रायपुर व बिलासपुर के साथ नागपुर से सभी बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन करने पहुंचते हैं, जिसके कारण भी रेलवे ने डोंगरगढ़ और मैहर स्टेशनों में ट्रेनों का ठहराव दिया है। इस बार डोंगरगढ़ जाने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना नहीं पड़ेगा। 

दो घंटे पहले देना होगा आर्डर 
स्टेशनों में फलाहारी व्यंजन तैयार करने का कहा गया है, लेकिन ऑर्डर देने के बाद बनाकर यात्रियों को दिया जाएगा। पहले से बनाकर नहीं रखा जाएगा। ट्रेन में ऑर्डर करने पर एक से दो घंटे के बाद खाना मिलेगा। गर्म व ताजा नहीं होने से सीधे आईआरसीटीसी में शिकायत कर सकते हैं। स्टेशन में फलाहारी खाली 30 मिनट में मिल जाएगी। 

See also  पत्रकार का मिला शव, खून से लथपथ था शरीर, सिर पर गहरे चोट के निशान

यह ट्रेन जाएगी डोंगरगढ़ 

  • 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 
  • 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस 
  • 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस 
  • 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 
  • 12851 बिलासपुर – चेन्नई एक्सप्रेस 
  • 12852 चेन्नई – बिलासपुर एक्सप्रेस 
  • 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस 
  • 12850 बिलासपुर -पुणे एक्सप्रेस 
  • 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 
  • 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस 

यह लोकल ट्रेन चलेगी 

  • 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर रायपुर से 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगी। 
  • 68723 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर डोंगरगढ़ से 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगी। 
  • 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर गोंदिया से 31 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगी। 
  • 68729 रायपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर रायपुर से 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगी। 
  • 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर डोंगरगढ़ से 31 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगी। 
  • 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित 
  • 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का गोंदिया तक विस्तार 
  • 08709/08710 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहा है। मेमू 
  • 08701/08702 दुर्ग-रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रहा है।
See also  1 जनवरी से इन 20 से अधिक Smartphones पर नहीं चलेगा WhatsApp, देखें लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply