छत्तीसगढ़

दुर्ग में स्वाइन फ्लू से सातवीं मौत, 32 साल की महिला की गई जान

दुर्ग: स्वाइन फ्लू से जिले के ढौर गांव की रहने वाली 32 साल की महिला की शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई. शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पिछले कई दिनों से महिला का इलाज चल रहा था.

32 साल की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत: जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे के मुताबिक स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला फेफड़े और शरीर में अन्य जगह सिस्ट अर्थात गांठ बनने की बीमारी से पीड़ित थी. इसी परेशानी के कारण घर वालों ने उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था. गले में खराश के साथ सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू की जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई. शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

स्वाइन फ्लू से दुर्ग में अब तक 7 मौत: ढौर की महिला की मौत के साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से यह 7वीं मौत है. इससे पहले 15 सितंबर को इस्पात नगर रिसाली के एक बुजुर्ग (62 वर्ष) की मौत भिलाई स्थित बीएम शाह अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है.

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

दुर्ग में स्वाइन फ्लू: दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 6 और मरीज रायपुर और दुर्ग के अस्पतालों में भर्ती है. इनमें 2 मरीज रायपुर के एम्स अस्पताल में और एक-एक दुर्ग के सेक्टर-9, शंकराचार्य, बीएम शाह और पल्स अस्पताल में भर्ती हैं. 10 अगस्त से अब तक जिले में कुल 36 स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं. इलाज होने के बाद 23 स्वस्थ हो गए हैं, 7 की मौत हो चुकी है.

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक नहीं संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी, BEO की नियुक्ति का आदेश रद्द

Related Articles

Leave a Reply