कोरबाछत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी यात्रियों से भरी बस, दो दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

कोरबा। जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह बस कोरबा से जशपुर जा रही थी। कोरकोमा बताती के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घालय हुए हैं, कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो यात्रियों से भरी बस कोरबा से जशपुर जा रही थी। कोरबा से निकलने के बाद बताती कोरकोमा के बीच बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्री चीख पुकार मचाने लगे। जहां कुछ यात्री तो अपने से बाहर निकाल गए। वहीं कुछ लोग बस में ही फंस गए। जिन्हें यात्रियों और राहगीरों की मदद से किसी तरह बाहर निकाला गया। 

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply