Advertisement
देश

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 20 रुपए तक घटे

नई दिल्ली

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 20 रुपए तक घटा दिए हैं। दिल्ली में दाम अब 19 रुपए घटकर 1745.50 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1764.50 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1859 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1879 रुपए थे। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1717.50 रुपए से 19 रुपए कम हो कर 1698.50 का हो गया है। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1911 रुपए का मिल रहा है।

हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 का मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply