जांजगीर चांपा

दमाऊधारा तालाब में बड़ा हादसा, गहराई में डूबने से महिला की हुई मौत

सक्ती

जिले के नगरदा थाना क्षेत्र के दमाऊ धारा में बुधवार को तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला नहाने के लिए तालाब गई थी। नहाने के दौरान वह तालाब के बीच की गहराई में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने महिला के शव को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है। ऋषभतीर्थ दमाऊधारा निवासी परमिला बाई अगरिया (48) बुधवार की सुबह लगभग 12 बजे तालाब में नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान वह तालाब के बीच की गहराई में डूब गई। महिला को डूबता हुआ देखा वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन महिला के गहराई में जाने की वजह से उसे नहीं निकला जा सका।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर महिला की खोजबीन शुरू की। बुधवार की रात तक महिला का कुछ पता नहीं चला। वहीं गुरुवार की सुबह जब गोताखोरों की टीम ने फिर खोजबीन की तो कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव मिला।

गोताखोरों की टीम ने तालाब से महिला का शव निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply