छत्तीसगढ़रायपुर

CM साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए का चेक प्रदान किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती हैं। वे माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती हैं। उनके पिता ऑटो चालक हैं।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री को जब कुछ दिन पहले निशा की कमजोर आर्थिक स्थिति का पता चला तो उन्होंने निशा से फोन पर बात कर सरकार की ओर से उन्हें सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और स्वेच्छानुदान से राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी। निशा ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply