रायपुर

हत्या करने के बाद मालगाड़ी में जाकर लेट गया था आरोपी…..गिरफ्तार

रायपुर

आमानाका क्षेत्र में चाकूबाजी के बाद हुई हत्या के आरोपी रितिक सोना वही से गुजरने वाली रेलवे लाइन के पास खड़ी मालगाड़ी में के डिब्बे में जाकर छिप गया था। ऋतिक वहीं से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपी के भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह रोते हुए घर गया और अपने भाई रितिक सोना को बताया कि खुच-खुख तांडी उर्फ रिंकू ने उसे पीटा है। इस बात से नाराज होकर रितिक सोना घर से धारदार हथियार लेकर आया और तांडी के सीने में एक वार कर किया, जबकि दूसरा वार उसके पेट में किया। बुरी तरह से घायल होने की वजह से तांड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपित और मृतक की पहले से जान-पहचान भी थी। दोनों ही नशे की हालत में थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी, आजाद चौक सीएसपी और आमानाका थाना प्रभारी आदि पहुंच गए थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply