देश

आइसक्रीम में कटी हुई उंगली मिलने से फैली सनसनी

मुंबई के मलाड इलाके में ऑनलाइन मंगाई गई ऑइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिलने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. यह आइसक्रीम ब्रेंडोन फेराओ (26) नाम के एक डॉक्टर ने मंगाई थी. कटी उंगली मिलने पर डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. घटना की जानकारी सामने आने के बाद आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी Yummo Ice Cream पर सवाल खड़े हो गए हैं. अब खुद कंपनी की ओऱ से बयान जारी कर सफाई दी गई है.

कंपनी की ओऱ से बयान जारी कर कहा गया है, ” हमें कल (बुधवार) एक ग्राहक की शिकायत मिली कि उन्हें डिलीवरी पार्टनर द्वारा मंगाए गए हमारे एक प्रोडक्ट में बाहरी वस्तु (फॉरेन ऑब्जेक्ट) मिली है. प्रोडक्ट की क्वालिटी और सेफ्टी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम इस मामले पर ध्यान दे रहे हैं. इस बीच इस मसले को उठाया गया है. ग्राहक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

See also  प्रिंसिपल को छात्रा से हुआ एकतरफा प्यार, शादी समारोह से किया किडनैप

प्रोडक्ट को बाजार से हटाएगी कंपनी
कंपनी ने आगे कहा, हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं. हमने थर्ड-पार्टी निर्माण इकाई पर आइसक्रीम बनाना रोक दिया है. हमने फैसिलिटी और गोदाम में उस प्रोडक्ट को अलग कर दिया है. और मार्केट के स्तर पर भी उसे हटा दिया जाएगा. हम कानून से बंधी हुई कंपनी हैं और पूरी तरह से सहयोग करेंगे और मामले की जांच में अधिकारियों का साथ देंगे.

मांस का टुकड़ा आइस बैग में लेकर थाने पहुंचा ग्राहक
अपनी शिकायत में ब्रेंडोन ने कहा कि उसने ई-कॉमर्स ऐप के जरिए यम्मो कंपनी की बटरस्कॉच आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था. लंच के बाद आइसक्रीम खाने के दौरान उसे उसमें नाखून के साथ मांस का टुकड़ा मिला. उसने इंस्टाग्राम पेज के जरिए कंपनी से इसकी शिकायत की. कंपनी द्वारा कोई जवाब न मिलने पर उसने आइस बैग में मांस के टुकड़े को रखा और मलाड पुलिस थाने पहुंच गया. जहां उसने शिकायत दर्ज कराई.

See also  पति को छोड़ गैर मर्द संग चलाया चक्कर, 3 साल में ही उब गई, फिर कर डाला ऐसा कांड

कंपनी के खिलाफ इन धाराओं के तहत केस
ब्रेंडोन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 272, 273 और 336 के तहत यम्मो आइसक्रीम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. मांस का टुकड़ा इंसान की उंगली जैसा लग रहा है और उसे फोरेंसिक में जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वह इंसान के शरीर का हिस्सा है या नहीं.

(साभार एबीपी न्यूज)

Related Articles

Leave a Reply