छत्तीसगढ़

शराबी पिता ने की पुत्र की हत्या, नशेड़ी बाप ने किया अनाचार

महासमुंद

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम भिथीडीह में एक पिता ने शराब के नशे में टंगिया से अपने पुत्र की हत्या कर दी, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिया है। प्रार्थिया मृतक की पत्नी प्रीति कमार ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई 2024 को सुबह से ही उसके ससुर देवान कमार एवं पति राजू कमार शराब पिए हुए थे, और खाने-पीने की बात को लेकर विवाद कर रहे थे। इसके बाद प्रीति दोपहर में अपने पति के साथ खाना खाने के बाद, अपने बच्चे को लेकर अकेली ग्राम चरौदा रथयात्रा देखने चली गई और घर पर उसके पति और ससुर थे।

प्रार्थिया ने बताया कि, शाम करीब 4 बजे उसके चाचा ससुर देवनाथ कमार ग्राम चरौदा में उसे बताया कि तुम्हारे ससुर देवान कमार ने तुम्हारे पति राजू को टंगिया से मार दिया है, जिस पर प्रार्थिया ग्राम चरौदा से घर आकर देखी तो उसका पति किचन में खून से लथपथ पड़ा था, उसके सीने में गंभीर चोट लगी थी और उसकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रार्थिया ने बताया कि उसके ससुर देवान कमार ने टंगिया से मारकर उसके पति की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

See also  प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या: युवक के भाई का आरोप- जान से मरने की दी गई थी धमकी, प्रेमिका के घरवालों पर FIR

शराबी बाप ने बेटी से किया अनाचार

दूसरी घटना में शराब के नशे में धुत्त पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप किया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि क्षेत्र का निवासी एक व्यक्ति अपनी पुत्री को लेने गया था। अपनी 13 वर्षीय नाबालिग मासूम पुत्री पर शराब के नशे में धुत्त पिता की नीयत खराब हो गई और उसने कोमाखान के समीप रेप की घटना को अंजाम दिया। उक्त घटना की सूचना के बाद आरोपी कोमाखान पुलिस की पकड़ में आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply