छत्तीसगढ़

‘मातम में बदली पिकनिक की खुशी’: नदी में नहाते वक्त डूबा नाबालिग, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

कोंडागांव। जिले की नारंगी नदी में में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के की डूबने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में नाबालिग को ढूंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

जानकारी के मुताबिक, लापता नाबालिग का नाम किशोर देवांगन है, जो आज अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था। इस दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से वह किनारे पर वापस लौट नहीं सका और डूब गया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं परिवार वाले चिंतित हैं।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

कोतवाली पुलिस का कहना है कि वे नाबालिग की तलाश के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल, रेस्क्यू टीम को अभी तक सफलता नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply