कोरबाछत्तीसगढ़

कूलर को टच करते ही मासूम की मौत, दौड़ रही थी करंट

कोरबा। घर में कूलर में करंट फैले होने से वहां खेल रहे 7 वर्षीय मासूम चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत तानाखार के बरपाली गांव की है। यहां निवासरत अर्जुन बिंझवार के घर में चल रहे कूलर में करंट फैला हुआ था।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

परिजनों ने बताया कि अर्जुन का 7 वर्षीय बेटा मौर्य घर पर खेल रहा था। इस दौरान उसने कूलर को हाथ लगाया तो करंट के चपेट में आकर गंभीर हो गया। परिजन उसे कटघोरा के निजी अस्पताल ले गए। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। बच्चे के चाचा संतोष बिंझवार ने कटघोरा थाना में घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची। यहां मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल के मरच्यूरी भेजा गया

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply