छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सस्ते दामों पर मिलेगा घर : वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का हुआ शुभारंभ, ऑनलाइन कर सकते हैं बुक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब आवास के तहत किफायती दरों पर घर उपलब्ध होंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का शुभारंभ कर दिया है। इस योजना के तहत  राज्यभर में स्थित आवासीय और व्यावसायिक भवनों में छूट मिलेगी। इसके लिए  20 जनवरी 2025 को मंत्रिमंडल से हरि झंडी मिल गई थी। लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण अब तक शुरू नहीं हुआ था। 

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने भवनों की लागत मूल्य पर 10, 20 और  30 प्रतिशत तक छूट की योजना तैयार की थी। जिसे 20 जनवरी 2025 को मंत्रिमंडल से हरि झंडी मिल गई थी। परंतु आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण योजना को तब शुरू नहीं किया जा सका था। वहीं अब मंत्री ओ. पी. चौधरी जी के प्रयासों से यह वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 शुरू कर दी गई है। 

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

30 प्रतिशत तक की मिल रही छूट 

इस योजना के तहत राज्यभर में स्थित आवासीय और व्यावसायिक भवनों में भारी छूट दी जा रही है। आवास एवं पर्यावरण विभाग सचिव सह छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अंकित आनंद (भ.प्र.से.) ने बताया कि, मंडल की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें सभी वर्ग के लोगों के लिए किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमने मंडल के निर्मित आवासीय और व्यावसायिक भवनों के लागत मूल्य पर 30 प्रतिशत तक छूट दी है। 

हितग्राही आसानी से बुक कर सकते हैं घर 

See also  दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी भीड़

मंडल आयुक्त कुंदन कुमार (भ.प्र.से.) बताया कि, इस योजना को लॉन्च करते ही हमें लोगों का शानदार प्रतिसाद मिला है। मात्र 2 दिनों में हमें लगभग 8 करोड़ के 56 भवनों की बुकिंग आ चुकी है जो कि एक रिकॉर्ड है। इतनी बुकिंग हमें छुट्टियों के दिनों में प्राप्त हुई है। हमने बुकिंग सिस्टम पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन रखा है जहां हितग्राही अपने घर बैठे मंडल की वेबसाइट www.cghb.gov.in पर लॉग-इन कर भवन आसानी से बुक कर सकते हैं।

प्रदेश के बड़े शहरों में लागू है योजना 

इन दो दिनों में मंडल के टोल फ्री 18001216313 और अधिकारियों/ कर्मचारियों के नंबर्स में 900 से 1000 क्वेरीज़ भी आ चुकी है। यह योजना छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्थानों जैसे, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा राजनांदगांव, कवर्धा, नवा रायपुर अटल नगर, आरंग, महासमुंद, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा और अन्य प्रमुख शहरों में लागू है।

See also  छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

सस्ते दामों पर आवास उपलब्ध कराना लक्ष्य 

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो अपने घर का सपना साकार करना चाहते हैं परन्तु वित्तीय दृष्टिकोण से उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने इस योजना के तहत लोगों को छूट प्रदान कर उन्हें सस्ता और बेहतर आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। यह योजना मंडल के लिए मील का पत्थर साबित होगी वहीं इस योजना का लाभ सभी को उठाना चाहिए क्योंकि इस तरह का मौका शायद दोबारा मिलना बेहद मुश्किल है।

Related Articles

Leave a Reply