देश

बलात्कार की शर्मनाक घटना…ननिहाल में सात साल की बच्ची के साथ नाना-मामा और ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म

चेन्नई
एक परिवार के तीन लोगों को सात साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस मामले में पीडि़त बच्ची की मां ने थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई है. पूरी घटना चेन्नई के मडिपक्कम की है. जहां पीडि़त बच्ची की मां ने महिला थाने में जानकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. घटना 2 अगस्त की बताई जा रही है. दरअसल, उस दिन बच्ची के 62 वर्षीय नाना उनके घर आए और अपनी बेटी की इजाजत से अपनी नातिन को साथ ले गए. पुलिस ने बताया कि अपनी नातिन को घर ले जाने के बाद उसके नाना, उसके 42 वर्षीय मामा और 17 वर्षीय ममेरे भाई ने उसके साथ बलात्कार किया. इस घिनौनी वारदाता का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची ने ननिहाल से वापस आकर अपनी मां को सारी बात बतायी. बच्ची की बात सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई. वो फौरन बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची और वहां उसका मेडिकल कराया. फिर बेटी को लेकर महिला पुलिस थाने पहुंची और वहां सारी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने पीडि़त बच्ची के नाना और मामा को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. जबकि आरोपी नाबालिग ममेरे भाई को हिरासत में लेकर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. वहां से उसे बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया है.

See also  असम में दूसरी शादी करना होगा अब मुश्किल, 58 वर्ष पुराना कानून सख्ती से लागू करेगी प्रदेश सरकार

Related Articles

Leave a Reply