छत्तीसगढ़बिलासपुर

पानी का गिलास उठाने गया था 16 साल का किशोर, कूलर में फैले करंट की चपेट में आकर मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब किशोर कूलर के ऊपर रखा पानी का गिलास उठाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह कूलर में फैले करंट की चपेट में आ गया।

मामला हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरखेना का है। बताया जा रहा है कि किशोर घर में मौजूद कूलर के ऊपर रखे पानी के गिलास को उठाने पहुंचा था। इसी दौरान कूलर में करंट फैलने के कारण उसे जोरदार बिजली का झटका लगा।

करंट लगते ही किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

See also  अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर मिनी ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, 2 की मौत

Related Articles

Leave a Reply