छत्तीसगढ़

दुष्कर्म केस में घिरे नायब तहसीलदार : FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए संरक्षण के आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में सूरजपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद अब कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 26 मई को अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए गंज थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और मामले की विवेचना शुरु की।

See also  सक्ती के सेंदुरस डबल मर्डर केस का खुलासा: पति-पत्नी की हत्या कर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2024 के मुक्ता दोहरे हत्याकांड का भी निकला राज; सराफा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार


एफआईआर दर्ज हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने का प्रयास कर रही है।

पीड़िता का दावा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी के परिजन लगातार थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर रहे है। साथ ही आरोपी भी पुलिस के संपर्क में बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़िता ने राज्य के गृहमंत्री और पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की है।

See also  10 हजार रुपए मांगने पर टांगी से हमला, युवक का कान काटा; आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


पुलिस का कहना है कि आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ अपराध दर्ज है और उसकी तलाश जारी है। आरोपी के सूरजपुर स्थित निवास पर पुलिस टीम ने दबिश भी दी थी, लेकिन वहां नहीं मिला। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

See also  छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र, ऑनलाइन हुई पूरी प्रक्रिया

Related Articles

Leave a Reply