छत्तीसगढ़

प्रेगनेंट हुई 6वीं की छात्रा : हॉस्टल में रहकर कर रही थी पढ़ाई, स्कूल में मचा हड़कंप

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा गर्भवती हो गई है। जब अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। यह घटना कोरंधा थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 12 साल की एक आदिवासी छात्रा बलरामपुर के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। हॉस्टल में एक तरफ लड़के और दूसरे तरफ लड़कियां रहती हैं। पिछले दिनों छात्रा की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया। जांच में पता चला कि, छात्रा प्रेग्नेंट है। यह सूचना मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। तुरंत छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। छात्रा के परिजन भी स्कूल पहुंच गए हैं। 

See also  जांजगीर-चांपा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दो लड़कों से है छात्रा की जान-पहचान 

वहीं पुलिस भी मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे तो पता चला कि, छात्रा की पहचान दो लड़कों से है। एक तो हॉस्टल में रहता है और दूसरा बाहर रहता है। फिलहाल पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply