छत्तीसगढ़

राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 238 पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल्स

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आखिरकार राज्य सेवा परीक्षा 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिसमें सबसे अधिक पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के लिए हैं। आयोग ने साफ कर दिया है कि परीक्षा पुराने पैटर्न और सिलेबस के अनुसार ही आयोजित की जाएगी, यानी उम्मीदवारों को इस बार किसी बदलाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

CMO के 29 पदों पर भर्ती

CMO के पदों पर आखिरी बार 2020 में केवल 6 पदों के लिए भर्ती हुई थी। वहीं इस बार 29 रिक्तियां निकली हैं, जो अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा मौका है। 2019 में नियम बदले जाने के बाद ये पद राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से ही भरे जाते हैं।

See also  मां ने 4 माह के मासूम को पटककर उतारा मौत के घाट, खाना बनाते समय रोने पर वारदात को दिया अंजाम

कौन कर सकता है आवेदन?

CGPSC ने पात्रता मानदंड भी जारी कर दिए हैं-

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।

आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार आयु छूट मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से शुरू

इस बार भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को डाक या ऑफलाइन फॉर्म नहीं भेजना होगा।

आवेदन शुरू: 1 दिसंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे)

आवेदन शुल्क: 500 रुपये

सुधार की तिथि: 3 से 7 जनवरी 2026

आयोग ने फॉर्म में गलती सुधारने की सुविधा भी दी है। सुधार पूरा होने पर ही शुल्क भुगतान करना होगा।

22 फरवरी को प्रीलिम्स परीक्षा

CGPSC ने प्रीलिम्स की तिथि भी घोषित कर दी है।

See also  छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को

प्रीलिम्स परीक्षा: 22 फरवरी 2026

पहली पाली: सुबह 10 से दोपहर 12 बजे

दूसरी पाली: दोपहर 3 से शाम 5 बजे

वहीं मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

अधिक जानकारी कहाँ मिलेगी?

उम्मीदवार psp.cg.gov.in वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया चेक कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply