छत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के मर्चुरी के पास डिप्टी कलेक्टर की कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अलख राम के रूप में हुई, जो ग्राम बोगर, भानुप्रतापपुर का निवासी था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  शराबी पति की करतूत, पत्नी और साली पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, दोनों की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, डौंडी विकासखंड के रहने वाले डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके फिलहाल बीजापुर में नियुक्त हैं। डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर आज उनके माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले गया था, जहां से वापस लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

युवक की मौके पर हुई मौत

इस हादसे की भयावहता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के सामने इंजिन के पास जाकर फंस गई थी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

See also  छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6,414 जोड़े एक सूत्र में बंधे, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत हुई शादी

Related Articles

Leave a Reply