कोरबाछत्तीसगढ़

शादी में खराब बूंदी खाकर बीमार पड़े 50 बच्चे और बड़े, मेडिकल हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

कोरबा। विवाह कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. बीमार पड़े 43 बच्चे और छह बड़ों को इलाज के लिए देर रात मेडिकल कालेज अस्पताल दाखिल कराया गया.

घटना उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा के पहरी पारा की है. जानकारी के अनुसार, पालीथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद बच्चों और बड़ों की तबीयत बिगड़ी. उल्टी-दस्त की शिकायत आते ही गांव में हड़कंप मच गया. मेडिकल कॉलेज की पूरी टीम देर रात पहुंचे बीमारों के इलाज में जुटी रही. सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घायलों की हालत का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे.

See also  नर्सरी में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया वनरक्षक, घरवालों ने पहले पीटा फिर नचवाया

Related Articles

Leave a Reply