देश

हैवानियत की हद…मासूम की लाश मिली 11 टुकड़ो में

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में दो दिन से लापता मासूम की 11 टुकड़े में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप सा मच गया है, वहीं मामले की तफ्तीश में जुटी है. परिजनों के अनुसार बच्चा दो दिन पहले ही गायब हुआ था. नाबालिग बच्चे का शव मिलने का यह मामला हमीरपुर जि़ले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है. यहां के बसंत नगर का रहने वाला कमरुद्दीन छोटी सी दूकान चला कर बच्चों का पेट पाल रहा था. आज उसके 11 साल के बेटे सुब्बी का शव क्षत-विक्षत हालत में कांशीराम कॉलोनी के पास मिला है, जिसकी शिनाख्त कपड़ों से हो पाई है. परिजनों के अनुसार वह बीते दिन ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं, लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की. मृतक सुब्बी के बड़े भाई का कहना है कि वह मजदूरी करता है, उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन उसके भाई की हत्या की गई है. 11 वर्षीय बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे, जिन्होंने खुद भी मामले की तफ्तीश की है. फिलहाल पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर कार्यवाही की बात कही जा रही है.

See also  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला पदभार, 26 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल

Related Articles

Leave a Reply