छत्तीसगढ़

विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन: वंदेमातरम् को लेकर होगी चर्चा, शासकीय विधि विधेयक कार्य पर भी होगा मंथन

रायपुर। विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्य के प्रतिभावान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि नहीं दिए जाने का मुद्दा गूंजेगा। वहीं सदन में वंदेमातरम् को लेकर भी चर्चा के साथ ही याचिकाओं की प्रस्तुति, शासकीय विधि विधेयक कार्य पर मंथन किया जायेगा। इसके अलावा अजय चंद्राकर प्रदेश में नशीली पदार्थों की तस्करी घटनाओं को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

सत्र में प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप सवालों के जवाब देंगे। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन पत्रों को पटल पर रखेंगे। इसके साथ ही लखेश्वर बघेल ध्यानाकर्षण में मक्का खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठाएंगे।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply