छत्तीसगढ़

पुलिस ने घर में रेड मारकर देह व्यापर का किया खुलासा, तीन युवतियां और एक दलाल गिरफ्तार

कबीरधाम। जिले में पुलिस ने देहव्यापार चलाने वाले गिरोह का पर्दाफास किया है। एक घर में रेड मारकर तीन युवतियों और एक दलाल को पकड़ा गया। आरोपी दलाल ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को बुलाता था, फिर उनसे देहव्यापार कराता था। दलाल ये पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चला रहा था। व्हाट्सएप पर ही लड़कियों की फोटो भेजकर डील करता था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। दलाल का नाम गोलू लहरे 35 वर्ष है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था, सामाजिक मर्यादा व नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

See also  लड़की को घर से भगा ले गया शादीशुदा युवक: कोरबा ले जाकर रेता गला, अपने भी गले पर चलाया चाकू, युवक की मौत लड़की की हालत गंभीर

इसी क्रम में 30 जनवरी 2026 की रात में घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार से संबंधित गतिविधियों की सूचना पर साइबर थाना व थाना कवर्धा (कोतवाली) की संयुक्त टीम द्वारा रात में कॉम्बिंग गश्त के दौरान कार्रवाई की गई। इस दौरान महिला अधिकारियों एवं महिला आरक्षकों की टीम को विशेष रूप से शामिल किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में शराब की ड्यूटी दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं, आबकारी विभाग ने किया स्पष्ट

कॉम्बिंग गश्त एवं दबिश के दौरान मौके से एक दलाल एवं तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया, जो संदिग्ध रूप से देह व्यापार की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। उक्त गतिविधियों से क्षेत्र की सामाजिक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो रही थी। आरोपी दलाल का नाम गोलू लहरे पिता कलम लहरे उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 मिनीमाता चौक कवर्धा है।

See also  धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत: मुख्यमंत्री के निर्देश पर, किसानों को मिला अतिरिक्त दो दिन का समय, 05 और 06 फरवरी को होगी धान खरीदी

इसके अलावा 3 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

कबीरधाम पुलिस यह स्पष्ट संदेश देती है कि जिले में देहव्यापार, अनैतिक गतिविधियों एवं सार्वजनिक शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज में भयमुक्त वातावरण व कानून का सम्मान बनाए रखने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply