छत्तीसगढ़

प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम 

जशपुर। जशपुर जिले में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यह मिशनरी स्कूल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा बैड टच और प्रिंसिपल के छेड़छाड़ से परेशान थी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में शुरू कर दी है.

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

सुसाइड नोट बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। मृतका छात्रा छात्रावास में रहकर 9वीं की पढाई कर रही थी। आज उसने हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल से छात्रा का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्रा ने अपनी आपबीती और प्रिंसिपल द्वारा की गई छेड़छाड़ का जिक्र लिखा है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

इस मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply