छत्तीसगढ़

देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, 3 रुपये लीटर बढ़े दाम, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट

नई दिल्‍ली. देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर महंगा होकर ₹97.77 तक पहुंच गया है, जबकि डीजल ₹3.11 प्रति लीटर बढ़कर ₹90.67 हो गया है. तेल की खुदरा कीमतों में करीब 4 साल बाद बदलाव किया गया है. इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी तेल के दाम बढ़ाए जाने का इशारा कर दिया था. उनके बयान के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्‍द इजाफा हो सकता है.

See also  जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल : नाती ने बीच सड़क चाकू मारकर दादा की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी तेल की खुदरा कीमतों में देशभर में बदलाव दिख रहा है. नई दरें शुक्रवार रात से ही लागू हो चुकी हैं. पेट्रोलियम कंपनियों ने पहले ही महंगे क्रूड की वजह से रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया था. पेट्रोलियम मंत्री ने भी कहा था कि अगर तेल के खुदरा दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में ही 1 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा पहुंच जाएगा. हालांकि, पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम में जो बढ़ोतरी की गई है, घाटे के मुकाबले कम ही है.

See also  इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार की मांग, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

See also  जांजगीर-चांपा : एक साल से लापता युवक का मिला नर कंकाल, इलाके में दहशत

Related Articles

Leave a Reply