छत्तीसगढ़

गांजे की खेती करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

कोरिया

पुलिस द्वारा जिले में नारकोटिक्स व ड्रग्स के विरुद्ध #निजात अभियान की शुरुआत की गई है जिसके बाद से जिले में लगातार अवैध नशीले कारोबार पर कार्यवाही जारी है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री प्रतिपाल सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे #NIJAAT अभियान के तहत दिनांक 16/10/21 को मुखबिर द्वारा सूचना मिला की ग्राम सकड़ा पटेल पारा का रहने वाला बेचू सिंह जाति पाव अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का पेड़ लगाया है। जिसकी सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर बेचू सिंह के बाड़ी में रेड किया गया जहां 11 नग गांजे का पौधा मिला जिसे गवाहों के समक्ष तौल कराने पर मादक पदार्थ गांजा 11 नग गांजा का पौधा वजन 9 किलो 200 ग्राम कीमती ₹60,000 गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 395/21 धारा 20 (A) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही किया जा कर आरोपी बेचू सिंह पिता कुन्नालाल जाति पाव उम्र 45 वर्ष ग्राम सकड़ा पटेल पारा थाना खड़गवां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां श्री विजय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक आर.एस.मरावी, महिला प्रधान आरक्षक रुक्मणी बंजारे, आरक्षक संदीप साय, रवि शर्मा, मोहम्मद आजाद का विशेष योगदान रहा।

See also  ओडिशा के पुरी से रायपुर पहुंचा भगवान जगन्नाथ के रथ का चक्का, श्रद्धालु इस तरह कर सकेंगे दर्शन

Related Articles

Leave a Reply