छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मुंगेली प्लांट हादसा : तागा का युवक अवधेश कश्यप भी सायलो में दबे मजदूरों में शामिल

जांजगीर-चांपा। बिलासपुर व रायपुर हाइवे पर सरगांव के पास कुसुम स्मेल्टर प्लांट का सायलो गुरुवार को ओवर लोड होकर िगर गया। इस हादसे में सायलो के नीचे कई मजदूर दब गए थे।

उसमें ​जांजगीर-चांपा जिले का तागा निवासी 32 वर्षीय अवधेश कुमार कश्यप का भी नाम शामिल है। युवक कुछ साल पहले परिवार चलाने गांव से प्लांट में नौकरी करने पहुंचा था। 9 जनवरी को करीब 12 बजे एक साइलो (लोहे का स्टोरेज टैंक) गिरा जिसके नीचे अवधेश सहित 5-6 मजदूर दब गए। कुछ मजदूरों के शव रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिए हैं।

वहीं हादसे दूसरे दिन याने शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाकर दबे मजदूरों की खोजबीन जारी रही। 2 कर्मचारियों को किसी तरह गंभीर हालत में बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की मौत होने के बाद उसके परिजन ने भी हंगामा किया। अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने शव लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी की ओर से 1 लाख की तत्काल मदद दी गई, जिसके बाद शव ले जाया गया।

See also  ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी : डिप्टी ब्रांच मैनेजर और पति ने रची साजिश, उपभोक्ताओं के सोना लेकर फरार

Related Articles

Leave a Reply