छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला, 15 लोग घायल

कोरबा

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. मधुमक्खियों के हमले से 15 लोग घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह कोरबा के सीतामढ़ी में एक ऑटोमोबाइल शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे. कार्यक्रम परिसर के पास में ही कार्यक्रम में आये अतिथियों के लिए भोजन बन रहा था. भोजन तैयार करते समय धुएं के गुबार से मधुमक्खी बिफर गए. मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

See also  बेबीलोन टावर में भीषण आग: ऑफिस और रेस्टोरेंट में फंसे थे 47 लोग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सभी को निकाला गया सुरक्षित

Related Articles

Leave a Reply