छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में सांप के काटने से किशोरी की मौत:बाथरूम गई तो सांप ने काटा, नींद में चली गई सोने;तबीयत बिगड़ने पर चला पता

जांजगीर-चांपा जिले में जहरीले सांप के काटने से 17 साल की लड़की की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 4 बजे की है। जांजगीर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वी में पढ़ाई करती थी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी भास्कर मिथुन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: OBC के लिए आरक्षित पदों पर तय सीमा से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति देना गलत…

जानकारी अनुसार, ग्राम जर्वे की रहने वाली किशोरी कु. भूमिका कांत बीती रात अपने घर में सो रही थी। इस बीच वह बाथरूम करने के लिए उठी हुए थी। तभी उसे किसी चीज के काटने का एहसास हुआ, लेकिन नींद में होने से क्या काटा वह देख नहीं पाई थी और फिर से सोने चली गई।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली 10 नई Dial 112 गाड़ियां | अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस और इमरजेंसी मदद

सांप के काटने के मिले निशान

जब तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने गांव के ही डॉक्टर को दिखाया, जहां सांप के काटने के निशान मिलने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी भूमिका कांत को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  ई-फार्मेसी का विरोध : छत्तीसगढ़ की 18 हजार दवा दुकानें रही बंद, 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा

Related Articles

Leave a Reply