छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सरकारी गोदाम बना था जुआरियों का अड्डा, पुलिस की रेड में गेम ओवर, 6 जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे छह जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मुरलीडीह स्थित शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेलने की सूचना पर थाना मुलमुला और अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके से छह जुआरियों को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 हजार 110 रुपये नगद और ताश पत्ती जब्त की है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में की गई। पुलिस द्वारा जिले में जुआ और सट्टा खेलने-खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

See also  अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आत्महत्या करने के लिए प्रताड़ित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply