छत्तीसगढ़

भाई को उतारा मौत के घाट: बड़ा भाई शराब पीकर करता था विवाद, हत्या में मां-बाप भी शामिल, गिरफ्तार

राजनांदगांव

राजनांदगांव में एक युवक शराब पीकर अपने छोटे भाई से विवाद करता था। इससे तंगाकर छोटे भाई ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बोरे में बांध लिया और गांव के कुंए में फेंक दिया। शव को कुंए में फेंकने और साक्ष्य मिटाने में उसके माता-पिता ने भी मदद की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना घुमका थाना क्षेत्र के बिजेतला गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बड़ा भाई वेद प्रकाश निर्मलकर (27) आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। शराब के नशे में माता-पिता और बहन से मारपीट करता था। परिजनों ने मामले की शिकायत सालभर पहले थाने में की थी। इसके बावजूद भी वेद प्रकाश नहीं सुधरा। उससे परेशान छोटे भाई बालमुकुंद ने उसकी हत्या की योजना बनाई और उसे मौत के घाट उतार दिया।

See also  नहीं मिलेगी मोटरसाइकिल की चाबी… इतना सुनते ही बेटे ने लिया चाकू और पिता की गोदकर ले ली जान

सोते वक्त कुल्हाड़ी से किया हमला

15 मई की रात वेद प्रकाश घर पर सो रहा था। इस दौरान छोटे भाई बालमुकुंद ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बोरे में बांध कर कुंए में फेंक दिया। साक्ष्य छुपाने में माता-पिता ने भी उसकी मदद की थी। मां ने खून के निशान साफ किया तो पिता ने शव को पड़ोसी के कुंए में फेंकने में मदद की।

पड़ोसी के कुंए में फेंका था शव

तीन दिन बाद जब पड़ोसी अपने खेत गया तो उसने कुंए में बोरा देखा। संदेह के आधार पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को बाहर निकाला तो देखा उसमें शव है। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर शव की शिनाख्ती की गई। उन्होंने बताया यह तो गांव में ही रहने वाला वेद प्रकाश निर्मलकर है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

See also  देश की सबसे बहादुर पुलिस बलों में से है छत्तीसगढ़ पुलिस : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

माता-पिता समेत आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि, उन्हें हत्या का संदेह मृतक के छोटे भाई पर था। जब उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद मृतक के छोटे भाई और माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply