छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी को तलाक देकर साली से किया निकाह, 20 साल के रिश्ते को चंद सेकंड में कर दिया खत्म

कुरुद। छत्तीसगढ़ के धमतरी में तीन तलाक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने तीन बार तलाक पत्नी से रिश्ता तोड़ दिया। तीन तलाक देकर पति ने 20 साल की शादी को चंद सेकंड में खत्म कर दिया। वहीं इसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद उसे घर से निकाल दिया, इस शादी से महिला की तीन बेटियां हैं।

मामला धमतरी जिले के कुरूद के इंदिरा चौक का है। जहां के रहने वाले सैय्यद अशरफ अली ने अपनी पत्नी आरिफ खातून को तीन बार तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। दोनों की शादी को 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस शादी से उनके तीन बेटियां हैं। बता दें कि, भारत में ट्रिपल तलाक कानून प्रतिबंधित है बावजूद इस तरह की घटना सामने आई है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

आरोपी ने सगी साली से की थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, अशरफ अली ने अपनी ही सगी साली से शादी कर ली और पत्नी आरिफ को प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने बताया कि, तलाक देने के बाद जब उसने समाज में बैठक बुलाकर न्याय की मांग को तो अशरफ ने धमकियां देना शुरू कर दिया। अशरफ का कहना था कि, समाज में बैठक बुलाकर मामले को तूल न दिया जाए।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

पीड़िता ने शिकायत कराई दर्ज 

पति की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने कुरूद और धमतरी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर कुरुद थाने के एसआई सुरेश नंद ने बताया कि, महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply