छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने दूसरी बार योजनाओं का नाम बदला, राजीव गांधी की जगह अब दीनदयाल उपाध्याय

रायपुर : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने प्रदेश की दो योजनाओं का नाम बदल दिया है. पिछले पांच साल में इन योजनाओं के नाम दूसरी बार बदला गया है. भाजपा सरकार ने इन योजनाओं का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से बदलकर जनसंघ के दिग्गज नेता दिवंगत दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा है.

पांच साल में दूसरी बार बदला गया नाम : छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की योजनाओं का नाम पहले उपाध्याय के नाम पर रखा गया था. लेकिन 2019 में कांग्रेस सरकार ने इनका नाम बदलकर दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रख दिया. विधानसभा चुनाव 2023 में जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार है. ऐसे में एक बार फिर योजनाओं के नाम राजीव से बदलकर दीनदयाल उपाध्याय कर दिया गया है.

See also  राज्य स्थापना दिवस पर भी खुले रहेगा प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल मेकाहारा, आदेश जारी

इन योजनाओं का बदला नाम : जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सरकार की दो योजनाओं के नाम बदलने का आदेश 18 सितंबर को जारी किया गया. इस आदेश को 30 सितंबर को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया गया. राजीव गांधी स्वावलंबन योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना कर दिया गया है. जबकि राजीव गांधी आजीविका केंद्र (आजीविका केंद्र) योजना को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना के नाम से जाना जाएगा. इन योजनाओं का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ शहरी अधोसंरचना विकास निधि द्वारा किया जाता है.

योजनाओं का मूल नाम बहाल किया : प्रदेश की शहरी प्रशासन विभाग उपमुख्यमंत्री अरुण साय संभालते हैं. डिप्टी सीएम साव ने कहा है कि योजनाओं का नाम मूल रूप से दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया था और उन नामों को केवल बहाल किया गया है.

See also  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना, छत्तीसगढ़ की 7 सीटों के लिए नामांकन आज से शुरू

कांग्रेस ने की फैसले की आलोचना : वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने इस फैसले की आलोचना की. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास शुरू करने के लिए कोई नई योजना नहीं है. इसलिए वह पिछली भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान संचालित योजनाओं के नाम बदल रही है.

Related Articles

Leave a Reply