छत्तीसगढ़

नारायणपुर के इरकभट्ठी कैंप में नक्सली हमला, 4 बीजीएल दागे एक फटा, कैम्प और जवान सुरक्षित

नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलियों का आतंक जारी है. बुधवार को नक्सलियों ने कोहकमेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नव स्थापित इरकभट्टी कैम्प में बीजीएल से हमला किया और घने जंगल की आड़ में भाग निकले. हमले में कैम्प और जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने हमले की पुष्टि की है.

इरकभट्टी कैम्प पर दागे 4 देशी बीजीएल : नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया, “बुधवार को नक्सलियों ने कोहकमेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नव स्थापित इरकभट्टी कैम्प में 4 देशी बीजीएल दागा, जिनमें से केवल 1 बीजीएल फटा है. हमले के बाद कैम्प में तैनात जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों की आड़ लेकर भाग निकले. इस हमले में कैम्प और जवानों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है.”

See also  इजराइल के खिलाफ खुलेगा नया फ्रंट, पुतिन की चाल से अरब में आएगी प्रलय!

जिले में हो रहे विकास से बौखलाए नक्सली : नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ में लगातार नक्सल गतिविधियां देखने को मिल रही है. बीते दिनों इस क्षेत्र में पुलिस जवानों ने नक्सल विरोधी ऑपरेशन करके नक्सलियों पर हमला किया था. क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से भी नक्सली बौखलाए हुए हैं. इरकभट्टी से कुतुल तक पक्की सड़क व सभी नालों में पुल- पुलिया का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. साथ ही नियद नेल्लानार योजना के तहत सभी कैंपो के करीब 5 गांवों को सभी सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता के साथ लाभ मिल रहा है, जिससे नक्सल संगठन कमजोर हो रहा है. इससे बौखलाए नक्सली अब जवानों को निशाना बनाने की फिराक में हैं.

“नारायणपुर जिले में नवीन कैंप के विस्तार, लगातार बढ़ते विकास कार्यों और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं. इसलिए कैम्प में हमला कर रहे हैं. लेकिन बस्तर में पुलिस के जवान नक्सली मोर्चे पर डटकर उनका सामना कर रहे हैं. कैंप एवं सभी जवान सुरक्षित हैं.” – सुंदरराज पी, आईजी, बस्तर रेंज

See also  कल दिल्ली में होगी INDIA ब्लॉक की मेगा रैली! इन रास्तों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Related Articles

Leave a Reply