छत्तीसगढ़

धान लेकर जा रहे ट्रक में लगी आग : 100 बोरियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी के बाद समिति से मिलिंग के लिए धान उठाव कर लेकर जा रहे ट्रक में कुसमुरा के पास आग लग गई। ट्रक के केबिन में मेकेनिकल फॉल्ट के चलते आग लगी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

See also  अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय पांडे का बड़ा एक्शन, सादे कपड़ों में ढाबों पर ग्राहक बनकर पहुंचे

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में धान खरीदी के बाद समिति से मिलिंग के लिए धान उठाव कर लेकर जा रहे ट्रक में कुसमुरा के पास आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक में मिलर द्वारा समिति से उठाव कर 700 बोरी धान मिलिंग के लिए परिवहन किया जा रहा था।

See also  छत्तीसगढ़ में पराली जलाने पर पहली बार बड़ी कार्रवाई, पांच किसानों पर लगा 5-5 हजार रुपये का जुर्माना

लगभग 100 बोरियां धान जलकर खाक

बताया जा रहा है कि, आगजनी में करीब 100 धान की बोरियां जलकर खाक हो गई। बाकी 600 बोरी धान सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि, मिलर द्वारा डीओ जारी करवा कर धान का उठाव किया गया था और इस दुर्घटना से शासकीय संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

See also  जांजगीर-चांपा: 19.75 टन कोयला गबन मामले में फरार कांटा बाबू गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply