देश

गाय ने कुत्ते की शक्ल के बछड़े को दिया जन्म…चढ़ावा चढ़ाने हुजूम उमड़ पड़ा

पीलीभीत

यहां एक गाय ने कुत्ते की शक्ल के बछड़े को जन्म दिया. जैसे ही इसकी सूचना लोगों को हुई तो वहां हुजूम उमड़ पड़ा. वहां मौजूद हर शख्स इस अनोखे बछड़े को देखकर हतप्रभ था. देखते ही देखते कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. फिर क्या था कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा बताते हुए चढ़ावा भी चढ़ाने लगे. पीलीभीत जिले के बीसलपुर तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रामनगर जगतपुर में रहने वाले केदारी लाल के यहां एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया, लेकिन बछड़े की शक्ल और कद काठी किसी कुत्ते के पिल्ले जैसी थी. बछड़े के जन्म के बाद जहां केदारी लाल के घर पर गांव वालों का तांता लगा है, वहीं इस बछड़े के जन्म पर एक अनोखी और अद्भुत बात देखने को मिली. अब लोग उसकी पूजा कर रहे हैं.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

गाय के मालिक केदारी लाल का कहना है कि उसकी गाय ने इससे पहले भी बच्चे को जन्म दिया जो गाय के शक्ल और सूरत जैसी थी. मगर इस बार एक अनोखा रूप देखने को मिला, जो कुत्ते के जैसा है. वह खुद यह सब देखकर अचंभे में है. इस अनोखे बच्चे के जन्म पर जहां गांव के लोगों का हुजूम लगा हुआ है, वहीं लोग इस बछड़े पर चढ़ावा भी चढ़ाने लगे हैं. लोग इसको किसी अवतार से कम नहीं समझ रहे हैं.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

Related Articles

Leave a Reply