छत्तीसगढ़रायपुर

हत्याओं से थर्राया रायपुर : दो दिनों में 4 की हत्या, इंडोर स्टेडियम के पीछे नाले में मिली अधेड़ की लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी  रायपुर इन दिनों हो रही हत्या की वारदातों से थर्रा उठी है। महज दो दिनों में अब तक 3 लोगों का मर्डर कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को इंडोर स्टेडियम के पीछे गेट के नाले के अंदर संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ की लाश मिली है। लाश मिलने से आस- पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्ट्या यह हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर एसपी, दो थानों के टीआई समेत भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। कोतवाली थाना क्षेत्र का है मामला। 

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

युवक ने की दोस्त की हत्या 

उल्लेखनीय है कि, पुरानी बस्ती  थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपसी विवाद के बाद युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद वह अपने दोस्त के लाश के पास ही बैठा रहा। मिली जानकारी के अनुसार, विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार और नोहर मानिकपुरी साथ में ही रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई। इस दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर ये बात नोहर को चुभ गई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नोहर ने संतोष पर पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिए।

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

पुलिस की हिरासत में आरोपी 

नोहर के जोरदार वार से  संतोष का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोरगुल सुनकर जब आस-पास के मजदूर मौके पर पहुंचे तो नोहर अपने साथी के शव के पास ही बैठा हुआ था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

See also  असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Related Articles

Leave a Reply