25 लाख दीयों से जगमाया मरीन ड्राइव : पीएम मोदी को बधाई देने सीएम साय, भाजपाइयों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा काल के 25 साल पूरे होने और और उनके जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शाम लगभग सात बजे शुरू हुआ कार्यक्रम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस कार्यक्रम में शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि, पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में भाजपा मना रही है। इस दौरान 17 सितंबर की शाम तेलीबांधा तालाब के पास मरीन ड्राइव के किनारे आशीर्वाद का दिया जलाकर कार्यकर्ता बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं और भगवान से श्री मोदी के दीर्घायु हाने की कामना कर रहे हैं।
तेलीबांधा तालाब किनारे भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मिलकर 25 लाख दिया जला रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस कार्यक्रम में शामिल हैं। दीये जलाने के लिए बउ़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी मदद करने पहुंचे हैं। दीयों जलते ही पूरा तेलीबांधा तालाब चारों ओर से जगमगाने लगा।




