छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR BREAKING : दो युवकों ने साथ बैठकर पी शराब, फिर घर आने के बाद दोनों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब की आशंका

जांजगीर चांपा। जिले में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में  मौत हो गई। इसके की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात को बुडगहन निवासी दो युवकों ने एक साथ शराब पिया, शराब पीने के बाद घर में अचानक दोनों युवकों की तबीयत बिगड़ने लगी और इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बलौदा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि, जहरीली शराब पीने की वजह दोनों की मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  कार की बैक लाइट और दरवाजों में छिपा था मौत का सामान: देख पुलिस भी रह गई दंग, 17 लाख का माल जब्त

Related Articles

Leave a Reply