कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: पिता ने शराबी बेटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक पिता ने अपने शराबी बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला उरगा थाना अंतर्गत सिलयारी भांठा गांव है. जहां मृतक युवक जीवराखन सिंह (31 वर्ष) अक्सर शराब पीकर अपने परिवार से मारपीट और गाली-गलौज करता था. बताया जा रहा है किआज भी वह शराब के नशे में घरवालों से झगड़ा कर रहा था. इसी बीच विवाद इतना बढ़ा की उसके पिता मानसिंह ने रॉड और ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

See also  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के बैनर तले 110 संगठनों का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply